Ranchi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट (Budget 2025) पेश कर दिया है। इस पर सत्ता पक्ष जहां इसे आम आदमी का बजट बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे निराशाजनक और देश का नहीं, बल्कि बिहार का बजट बता रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता और झारखंड राबता हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मतलूब इमाम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने देश के आम बजट में झारखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। साथ ही चुनावी राज्यों को ध्यान में रख कर लाया गया बजट बताया है। हाजी मतलूब इमाम ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट कर कहा है, ‘‘आज केंद्र के आम बजट में 2025 में भी झारखंड को दरकिनार किया गया और लगता है कि बिहार और दिल्ली के चुनाव को ध्यान में रखकर बजट लाया गया है।’’
आज केंद्र के आम बजट मे 2025 मे भी झारखंड को दरकिनार कीया गया और लगता है बिहार और दिल्ली के चुनाव को सामने रखकर बजट लाया गया है।
— Haji Matloob Imam (@MatloobImam) February 1, 2025
Read More : Budget 2025: 12 लाख तक Tax Free, आसान भाषा में नये टैक्स रिजीम को समझिये
Read More : Budget 2025: राजनीतिक महत्वकांक्षा के लिये चुनावी राज्यों पर फोकस: कांग्रेस