Kolkata : उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में BJP नेता प्रियांगु पांडेय के घर के पास बम मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को भाटपाड़ा के छह नंबर गली में स्थानीय निवासियों ने सड़क पर ताजा बम देखे। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद बम स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और बमों को डिफ्यूज करने की प्रक्रिया शुरू की। प्रियांगु पांडेय ने आरोप लगाया है कि उन्हें मारने के इरादे से तृणमूल कांग्रेस द्वारा उनके घर के पास बम रखे गये हैं।
यहां याद दिला दें कि 28 अगस्त को भाजपा द्वारा आहूत बंगाल बंद के दौरान भी प्रियांगु पांडेय की गाड़ी पर गोलियां और बम चलाये गये थे। इस हमले के संदर्भ में सोमवार को NIA की टीम ने भाटपाड़ा का दौरा किया था, लेकिन NIA की जांच के ठीक एक दिन बाद ही प्रियांगु के घर के पास बम मिलने की घटना ने फिर से तनाव बढ़ा दिया है।
इस मामले को लेकर BJP और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। BJP नेता प्रियांगु का कहना है कि पुलिस ने मामले की ठीक से जांच नहीं की है, जिससे उनके ऊपर हमले का खतरा बरकरार है। उन्होंने NIA से इस मामले की विस्तृत जांच की मांग की है। प्रियांगु ने कहा, “मैं 100 प्रतिशत यकीन के साथ कह सकता हूं कि यह हत्या की साजिश है।”
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के भाटपाड़ा युवा अध्यक्ष अमित साव ने इन आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा पर खुद बम रखकर इलाके में दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग खुद बम रख रहे हैं और लोगों में आतंक पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह तीसरी बार है जब प्रियांगु के घर के पास बम मिलने की घटना हुई है। भाजपा यहां अपनी जमीन खो चुकी है और अब लोगों को भ्रमित करने के लिए अशांति फैला रही है। फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है।
Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर
Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया
Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!
Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !
Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या