Khabarmantralive: गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विधायक भानु प्रताप शाही ने 24 अक्टूबर 2024 को श्री बंशीधर नगर में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। बता दें कि भानु प्रताप शाही ने तामझाम और भारी-भीड़ के साथ दूसरी बार नामांकन दाखिल किया है। इसके पहले व शुभ मुहूर्त में 21 अक्टूबर को नामांकन दाखिल कर चुके हैं। भानु प्रताप शाही के नामांकन में बंशीधर नगर में भारी भीड़ उमड़ी। हजारों समर्थकों के साथ उन्होंने पूरे शहर में रोड शो किया। मिली जानकारी के अनुसार गोसाईबाग बगीचा में इस नामांकन सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में केंद्रीय मंत्री व लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सहित भाजपा के कई नेता शामिल हुए। सभा स्थल पर भी भारी भीड़ देखने को मिली।
भानु प्रताप शाही के नामांकन के बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभा को संबोधित किया ।मौके पर केशव प्रसाद मौर्य ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा की आज की इस ऐतिहासिक भीड़ का संकेत है कि झारखंड से झामुमो की सरकार जाने वाली है और इंडिया गठबंधन की तीनों पार्टी कांग्रेस, झामुमो ,राजद ने जो झारखंड को मिलकर खोखला किया है। उसका भी हिसाब लिया जाएगा। वही भानु प्रताप शाही को आज के इस जनसैलाब को देख कर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने भानु प्रताप शाही को माला पहनाकर जीत की गारंटी के साथ भानु की जीत का वादा करते हुए फाइनल जीत बता दिया और जनता से आशीर्वाद देने की अपील भी की।
वही भानु प्रताप शाही ने भी JMM की सरकार और हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला और कहा की यह लूट की सरकार ने पूरे पांच वर्ष जनता के हक को लुटा है, लेकिन अब और आज से ही इस सरकार और हेमंत सोरेन की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा की झारखण्ड में पूर्ण रूप से भाजपा की सरकार बनेगी और यहां की जनता के उम्मीद से भी ज्यादा झारखंड की जनता के लिए भाजपा काम करेगी। उन्होंने कहा की अब झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही यहां की तस्वीर भी बदलेगी, यह मेरी भी गारंटी है और हमारे मोदी जी की भी।
Read More : डेटिंग और ब्रेकअप का अनुभव चाहिए? इस अनोखी नौकरी में आपकी मोहब्बत का मिलेगा इनाम!
Read More : प्रयागराज महाकुंभ: भगदड़ के बाद अब आग, कई टेंट जलकर खाक
Read More : सुप्रीम फैसला: झारखंड में सहायक शिक्षक नियुक्ति में सिर्फ JTET अभ्यर्थी ही होंगे शामिल
Read More : Hemant Cabinet: उच्च शिक्षा क्षेत्र में हाईयर एजुकेशन अवार्ड स्कीम पर मुहर
Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या