Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandदेश भर में 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाएगी...

देश भर में 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाएगी BJP

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को BJP देश की जनता को बतायेगी। इसके लिये जिला से मंडल तक स्‍तर तक 11 से 25 जनवरी तक अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान को BJP ने संविधान गौरव अभियान का नाम दिया है। झारखंड के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को BJP प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ये जानकारी दी। बाउरी को इस अभियान का प्रदेश संयोजक और नंद जी प्रसाद को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है।

‘‘आज देश के सर्वोच्‍च पायदान पर देश की एक आदिवासी महिला विराजमान’’

बाउरी ने कहा कि बाबा साहब के संविधान का ही यह फल है कि आज देश के सर्वोच्‍च पायदान पर देश की एक आदिवासी महिला विराजमान है। वहीं चाय बेचने वाले एक व्यक्ति प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा कर रहे हैं। भारत को महान बनाने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लेकिन आज भी बाबा साहब के विचार समाज के बीच नहीं पहुंचे हैं। वहीं इस अभियान के माध्यम BJP बाबा साहब के सपने को देश के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का काम करेगी।

‘‘संविधान निर्माण के समय कांग्रेस ने धर्म आधारित आरक्षण पर जोर दिया’’

BJP नेता ने कहा कि संविधान निर्माण के समय कांग्रेस ने धर्म आधारित आरक्षण पर जोर दिया था, लेकिन बाबा साहब ने देश के हर प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार दिया। कांग्रेस ने पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी को उनके जीवित समय में ही भारत रत्न की उपाधि दे दी, लेकिन बाबा साहब को इस उपाधि से वंचित रखा। वहीं, मरणोपरांत उन्हें नई दिल्ली में दो गज जमीन भी नसीब नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जम्‍मू कश्मीर में धारा 370 का भी विरोध किया था। ऐसी कई घटनाएं हैं, जो आम जनता के बीच जानी चाहिए।

‘‘राजनीतिक हनक को पूरा करने के पूरे सिस्टम को बैठाने चाहते हैं CM’’

प्रेस वार्ता के दौरान अमर बाउरी ने CM हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि राजनीतिक हनक को पूरा करने के लिए CM यदि पूरे सिस्टम को बैठा दें, तो इसका नुकसान पूरे राज्य को भुगतना होगा। आज CM हेमंत सोरेन 56 लाख से अधिक लोगों के खाते में मईंया योजना का लाभ दिया है। लेकिन, इसकी एक बड़ी कीमत जनता को चुकानी पड़ रही है। राज्य के वृद्ध, विधवा, दिव्यांग को मिलने वाले पैसे उनके खाते में नहीं जा रहे हैं। इस बार के अनुपूरक बजट में एक विभाग को मात्र 2100 रुपये ही दिये गये।

कांग्रेस और JMM को 450 रुपये में गैस सिलिंडर देने का वादा याद दिलाया

BJP नेता ने 450 रुपये में गैस सिलिंडर देने के वादे पर कांग्रेस और JMM को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन लोगों का अपने वादे से मुकर जाना कोई नई बात नहीं है। जबकि, पंचम विधानसभा में मंत्री ने कहा था कि घोषणा पत्र घोषणा ही होती है। कांग्रेस और जेएमएम के घोषणा पत्र में 450 रुपया में सिलिंडर देने की बात कही गयी है।

Read More : अब महिलाएं सपना भी देख सकेंगी और उसे पूरा भी कर सकेंगी: CM हेमंत सोरेन

Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM

Read More : HMPV Virus : जानें इसके लक्षण, फैलने के तरीके और बचाव के उपाय

Read More : पलामू में पांडेय गिरोह के दो मोस्‍ट वांटेड अपराधियों की गो’लियों से भून कर ह’त्‍या

Read More : अब पोर्टल और एप्प पर दीजिये बजट को लेकर अपनी राय

Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’ 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments