Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhand‘नफरती कैंपेन’ चलाने में BJP ने 500 करोड़ खर्च किये : CM...

‘नफरती कैंपेन’ चलाने में BJP ने 500 करोड़ खर्च किये : CM हेमंत

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के नेता अपने विरोधी दलों पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। राज्‍य की 38 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। इन सबके बीच सूबे के CM हेमंत सोरेन ने एक बार फिर BJP पर निशाना साधा है। उन्‍होंने अपने ऑफिसियल ‘एक्‍स’ हैंडल पर पोस्‍ट कर BJP के नेताओं को आड़े हाथों लिया है।

नफरती भावनाओं को भड़काने में BJP को महारथ

CM हेमंत सोरेन ने लिखा है लिखा है कि नेताओं के लिये आसान होता है, आपके अंदर की नफरती भावनाओं को भड़का कर अपनी राजनीतिक महत्‍वकांक्षा साध लेना। यह कैंपेन आसान होता है और BJP को इसमें महारथ हासिल है। लेकिन, मैं झारखंडी हूं। हमारे संस्कार हमें ऐसा करने की इजाजत नहीं देते और न ही मैं ऐसा करूंगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि मेरे खिलाफ ‘शैडो, व्हिस्‍पर और नफरती कैंपेन’ चलाने में BJP ने करीब 500 करोड़ खर्च कर दिये।

मेरी सरकार की योजनाओं में जात-पात का बंधन नहीं

हेमंत सोरेन ने यह भी कहा है कि मेरी सरकार की कोई भी योजना हो, उसमें जात-पात का कोई बंधन नहीं है। हमारी सभी योजनाएं सभी झारखंडियों के लिये है। बिजली बिल माफी हुई, तो सभी झारखंडियों की हुई। मंईयां सम्‍मान सभी झारखंडी बहनों को मिल रहा है। इसलिये, मैं अपने अब तक किये गये कार्य एवं आगे के विजन प्‍लान के लिये समर्थन मांग रहा हूं।

Read More : ED जांच : देह व्‍यापार के लिये बांग्‍लादेश से लायी जाती थीं लड़कियां

Read More : 

Read More : 

Read More : विस चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के लिये 30 हजार जवान डिप्यूट

Read More : 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments