Ranchi : भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 66 विधानसभा सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार की शाम को जारी इस लिस्ट में कई विधानसभा सीट के प्रत्याशियों को बदला गया है। वहीं कई ऐसी सीटें हैं जहां से कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बेरमो से इस बार पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय को टिकट दिया गया है। वहीं रांची विधानसभा सीट को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थीं कि सीपी सिंह का टिकट कट सकता है, उन कयासों पर विराम लगाते हुए पुनः सीपी सिंह को टिकट दिया गया है। हटिया से वर्तमान विधायक नवीन जायसवाल ही उम्मीदवार होंगे, यह तय हो गया है। कांके विधानसभा से समरी लाल का टिकट काट दिया गया है। अब उनकी जगह जीतू चरण राम वहां से बीजेपी कैंडीडेट होंगे। हुसैनाबाद सीट से कमलेश कुमार सिंह को टिकट दिया गया है, जबकि पूर्वी सिंहभूम से रघुवर दास की पुत्रवधु पूर्णिमा दास साहू को कैंडीडेट होंगी। पोटका से अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को टिकट दिया गया है।
BJP ने जारी की पहली लिस्ट, रांची सीट किसके नाम… जानें
By KML
0
3
Join Our WhatsApp ChannelJoin Now
RELATED ARTICLES