Thursday, March 13, 2025
spot_img
HomeNational10-20 फरवरी के बीच मिल सकता है BJP को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

10-20 फरवरी के बीच मिल सकता है BJP को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

New Delhi: BJP ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया तेज कर दी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। बता दें कि जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो गया था। पार्टी फिलहाल राज्य और जिला स्तर पर अध्यक्ष नियुक्त कर रही है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद ही होगा। सूत्रों के अनुसार, यह चुनाव 10 से 20 फरवरी के बीच होने की संभावना है। दिल्ली चुनाव तक जेपी नड्डा ही BJP अध्यक्ष बने रहेंगे।
लोकसभा चुनाव में भी बढ़ा था कार्यकाल
जेपी नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल जनवरी 2024 में ही खत्म हो गया था। लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसे बढ़ा दिया गया था। हालांकि BJP के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन नेताओं को चुना जा रहा है, जो पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होने से पहले कम से कम 50 प्रतिशत राज्य इकाइयों को अपने संगठनात्मक चुनाव पूरे करने होते हैं। अभी तक केवल चार राज्यों ने अपने राज्य अध्यक्षों का चुनाव पूरा किया है।
कुछ राज्यों में देरी से शुरू हुआ सदस्यता अभियान
BJP नेताओं के अनुसार, संगठनात्मक चुनाव तय समय पर पूरे हो जाएंगे। महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण सदस्यता अभियान देर से शुरू हुआ, जिससे चुनाव प्रक्रिया में देरी हुई।
दिल्ली चुनाव पर फोकस करना चाहती है BJP
दिल्ली में 5 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा। आम आदमी पार्टी (AAP), BJP और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनावों को आगे बढ़ाने की वजह यह है कि पार्टी पूरा ध्यान दिल्ली चुनाव रखना चाहती है।

Read More :केजरीवाल की कार पर हमला,भाजपा-AAP और कांग्रेस आमने-सामने

Read More : Champions Trophy के लिये Team India का ऐलान, शमी की वापसी, गिल उपकप्तान

Read More : Jharkhand Assembly की 25 समितियों का पुनर्गठन, कल्पना महिला, बाल विकास समिति की सभापति

Read More : Khabar Mantra Live की खबर पर मुहर: 19 को AJSU पार्टी का दामन थामेंगे प्रवीण प्रभाकर

Read More : RIMS में बंपर बहाली: डॉक्‍टर, नर्स और थर्ड व फोर्थ ग्रेड स्‍टाफ के 418 पद भरे जायेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments