Thursday, April 3, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandBJP परिवारवाद और भ्रष्टाचारियों की जमात : कांग्रेस

BJP परिवारवाद और भ्रष्टाचारियों की जमात : कांग्रेस

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने परिवारवाद को लेकर BJP पर तंज कसा है। उन्‍होंने कहा है कि अपने आप को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली पार्टी झारखंड में भाई, बेटा, पत्नी और पुत्रवधु से ऊपर नहीं उठ सकी है। राज्य गठन के बाद से लंबे समय तक झारखंड में राज करने वाली BJP की हालत इतनी खराब हो गई कि राज्य के कई विधानसभा में चुनाव लड़ने के लिए उसे सक्षम कार्यकर्ता ही नहीं मिले और दूसरे दल के exported लोगों को चुनावी मैदान में उतार रही है। इससे यह साबित हो गया है कि BJP में लोगों का टोटा है।

‘‘ BJP अपने कार्यकर्ताओं की भी बलि ले सकती है ’’
राकेश सिन्हा ने दावा किया कि अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए BJP अपने कार्यकर्ताओं की भी बलि ले सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे दलों पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली BJP ने जमशेदपुर पूर्वी सीट से रघुवर दास की पुत्रवधू पूर्णिमा दास साहू को उम्मीदवार बनाया। पोटका विधानसभा से तीन बार विधायक रहीं मेनका सरदार को दरकिनार कर मीरा मुंडा को प्रत्याशी बनाया। घाटशिला में चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को और सिंदरी में इंद्रजीत महथा की पत्नी को उम्मीदवार बनाना भाजपा की सच्चाई को बखूबी बयां करता है।

Read More :

Read More : 

Read More : 

Read More : BJP ने जारी की पहली लिस्ट, रांची सीट किसके नाम… जानें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments