Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandझारखंड में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे...

झारखंड में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Jharkhand: झारखंड में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है और उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर झारखंड के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जनता से संविधान बचाने के अभियान में जुड़ने की अपील की।

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के गांव में विशाल जनसभा

झारखंड के दुमका जिले के सोनारायठाड़ी के नान्हीडीह गांव में “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” कार्यक्रम के तहत एक विशाल जनसभा-सह-मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और भाजपा पर तीखे हमले बोले।

इस ऐतिहासिक आयोजन में झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सह प्रभारी श्री बेला प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव कमलेश महतो, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू, पूर्व विधायक बादल पत्रलेख, विधायक अंबा प्रसाद और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए।

भाजपा पर कांग्रेस नेताओं का हमला

कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, “अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच में संविधान का सम्मान करते हैं, तो उन्हें तुरंत गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त करना चाहिए। भाजपा के नेता न तो महात्मा गांधी को मानते हैं और न ही बाबा साहब के विचारों का सम्मान करते हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को हर गांव और हर घर तक ले जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर भाजपा अपने संविधान विरोधी रवैये से बाज नहीं आई, तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। मैं गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करता हूं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया।

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा, “अगर संविधान नहीं होता तो देश की एकता और अखंडता खंडित हो चुकी होती। भाजपा देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस प्यार और संविधान की रक्षा के लिए लड़ रही है।”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव कमलेश महतो ने कहा, “जब तक गृह मंत्री अमित शाह को नहीं हटाया जाता, कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा। भाजपा की संविधान विरोधी नीतियों को जनता के सामने लाया जाएगा।”

जनता से कांग्रेस की अपील

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जनता से अपील की कि वे अपने गांव और मोहल्लों में संविधान बचाने का अभियान शुरू करें। कांग्रेस ने यह भी घोषणा की कि पूरे झारखंड में इस तरह के और भी जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि भाजपा की नीतियों का विरोध किया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में वनभोज का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर हिस्सा लिया।झारखंड में कांग्रेस के इस बड़े आंदोलन से भाजपा पर दबाव बढ़ने की संभावना है। अब यह देखना होगा कि भाजपा इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments