Thursday, April 10, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandकांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक उमाशंकर अकेला सपा में शामिल

कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक उमाशंकर अकेला सपा में शामिल

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Khabarmantralive :  झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में नामांकन के एक दिन पहले कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक उमाशंकर अकेला ने पार्टी छोड़ दी।  उन्होंने समाजवादी पार्टी को ज्वॉइन कर लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार अब वह बरही से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है उमाशंकर अकेला का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिये चुनावी मौसम में बड़ा हानिकारक साबित हो सकता है।

दरअसल, कांग्रेस ने हजारीबाग के बरही विधायक उमाशंकर अकेला का टिकट काट दिया है। टिकट कटने के बाद विधायक उमाशंकर अकेला समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। झारखंड प्रभारी व्यास गोंड और प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने उमाशंकर अकेला को पार्टी सिंबल दिया।

वहीं विधायक उमाशंकर अकेला ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए 2 करोड़ रुपए लेकर नए प्रत्याशी को टिकट देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि वो शुरू से समाजवाद के सिपाही हैं और आज वो घर वापसी कर रहे हैं।

Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर

Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया

Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!

Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !

Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments