Thursday, April 3, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandIPL नीलामी में झारखंड के इन विस्फोटक खिलाड़ियों पर दाव

IPL नीलामी में झारखंड के इन विस्फोटक खिलाड़ियों पर दाव

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi : IPL की खनक सुनाई पड़ने लगी है। बाजार में खिलाड़ियों की खरीद-बिक्री शुरू हो गई है। रविवार से शुरू हुई आईपीएल नीलामी में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये। लखनऊ टीम ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा। वहीं श्रेयस अय्यर दूसरे सबसे महंगे प्लेयर बने। IPL 2025 के लिये मेगा नीलामी के पहले दिन कई खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसा लुटाया है।

क्रिकेट में जिस झारखंड से MS धोनी ने दुनिया को एक नया चैप्टर दिया। आप पूछेंगे उस झारखंड से इस बार के IPL में कितने खिलाड़ी अपना छाप छोड़ेंगे। तो आइये इस सिलसिले में जानते हैं कि झारखंड से वे कौन-कौन से क्रिकेटर हैं जिन्हें आप 2025 में खेलते देख पायेंगे। IPL के मेगा ऑक्शन में रविवार को झारखंड के तीन खिलाड़ियों पर बोली लगी। इसमें ईशान किशन, कुमार कुशाग्र और रॉबिन मिंज शामिल हैं।

कहते हैं न कि वक्त बदलते देर नहीं लगती, ऊपर से क्रिकेट तो किस्मत की बात है। अब रोबिन मिंज को ही ले लीजिये। पिछले सीजन में भारत के पहले आदिवासी क्रिकेटर होने का गौरव लिये चर्चा का विषय बन गये थे, झारखंड के गली-गली में चर्चा थी पर खेल शुरू होने से कुछ दिन पहले ही बाइक एक्सीडेंट के कारण वे आईपीएल नहीं खेल पाये थे। झारखंड के आदिवासी खिलाड़ी रॉबिन मिंज को मुंबई इंडियंस की टीम ने इस बार 65 लाख रुपए में खरीदा है। पिछले सीजन में रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने 3.6 करोड़ रुपए में कॉन्ट्रैक्ट किया था। झारखंड के गुमला के रहने वाले रॉबिन मिंज का परिवार अब भी रांची के नामकुम में रहता है।

वहीं अनकैप्ड विकेटकीपर के सेट में कुमार कुशाग्र उतरे जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। जमशेदपुर के रहने वाले कुमार कुशाग्र क्रिकेट जगत में तेजी से उभर रहे हैं। वह विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। कुशाग्र का पैतृक आवास पटना जिले के बाढ़ स्थित वाजिदपुर में है, लेकिन उनका परिवार पिछले 30 वर्षों से जमशेदपुर में रह रहा है। वर्तमान में वे कोल्हान विश्वविद्यालय से संबद्ध जेकेएस कॉलेज, मानगो से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।

पिछले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर 7.20 करोड़ रुपए खर्च किए थे। लेकिन इस बार वैसा कुछ नहीं हुआ , इस बार कुमार कुशाग्र को गुजरात ने महज़ 65 लाख रुपये में ही खरीद लिया है। वहीं झारखंड टीम से विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा है, बाकी ईशान किसन के बारे में कुछ भी कहना नई बात नहीं होगी।

इनके अलावा झारखंड से विराट सिंह, ऑलराउंडर अनुकूल रॉय, उत्कर्ष सिंह, तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा और लेग स्पिनर रवि यादव पर अब तक बोली लगाना बाकी है… इंतजार करिये।

Read More :राजधानी के इस इलाके में सनसनी

Read More : नक्सलियों का तांडव , 2 को काट डाला

Read More : तानाशाही की सरकार हमारे पैसे देने में आनाकानी करेगी तो… JMM

Read More : भारत ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकॉर्ड

Read More : CBSE ने जारी किया 10th-12th BOARD EXAM का टाइम टेबल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments