Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandधरती आबा के परपोते की मौत पर बाबूलाल का सरकार पर बड़ा...

धरती आबा के परपोते की मौत पर बाबूलाल का सरकार पर बड़ा हमला

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi : BJP झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा के असामयिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने x हैंडल पर लिखा कि- “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है।

अपने पोस्ट में उन्होंने मौजूदा सरकार कि सवास्थ व्यवस्था को लचर बताते हुए लिखा कि- सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद जिस तरह से उन्हें इलाज के लिए तड़पना पड़ा, वह हमारी व्यवस्था की संवेदनहीनता को दर्शाता है। इतनी नाजुक स्थिति में भी उन्हें समय पर ट्रामा सेंटर में बेड नहीं मिला। इलाज शुरू करने में 10 घंटे की देरी हुई। परिजनों को ₹15,000 की दवाएं भी खुद खरीदनी पड़ीं। अबुआ सरकार में एक गरीब आदिवासी की जिंदगी की कीमत आज बस इतनी ही रह गई है। यह केवल मंगल मुंडा जी की मौत नहीं, बल्कि व्यवस्था के द्वारा उनकी हत्या है।

जिस झारखंड को बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलना चाहिए था, वहां उनके वंशज के साथ ऐसा व्यवहार होना हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर कर रख देता है। क्या आज हमारी सरकार और व्यवस्था में गरीबों की कोई जगह नहीं बची है? यह सवाल सिर्फ मंगल मुंडा के परिवार का नहीं, बल्कि झारखंड के हर गरीब आदिवासी का है।

Read More : हेमंत 4.0 सरकार : झारखंड के 14वें CM बने हेमंत सोरेन

Read More : CM हेमंत ने संभाला पदभार, 9 दिसंबर से विधानसभा का पहला सत्र

Read More : चक्रवातीय तूफान फेंगल का JHARKHAND पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानिये

Read More : झारखंड में 33 नवनिर्वाचित विधायक ग्रेजुएट, 12 पीजी और 5 पीएचडीधारी

Read More : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments