Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeCrimeदुमका में विवाहिता की हत्या मामले में बाबूलाल ने कानून व्यवस्था पर...

दुमका में विवाहिता की हत्या मामले में बाबूलाल ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: दुमका में विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर हत्या मामले में बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा है कि मंईयां योजना की आड़ में सरकार अपने महिला विरोधी चेहरे को छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दुमका पुलिस से दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि बीते 3 मार्च को दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में फिटकोरिया नदी के किनारे 30 वर्षीय विवाहिता का नग्न हालत में शव बरामद हुआ था। परिजन समेत ग्रामीणों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई है। वहीं इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

“आखिर कब तक बर्बरता का शिकार होती रहेंगी महिलाएं?”

मरांडी ने अपने ऑफिसियल ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा है, “दुमका में हुई दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कल जब सरकार बजट पर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही थी, तब दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। चार बच्चों के सिर से उनके मां का साया उठ गया। आखिर कब तक महिलाओं को ऐसी बर्बरता का शिकार होना पड़ेगा? मंईयां योजना की आड़ में सरकार कब तक अपने महिला विरोधी चेहरे को छिपाते रहेगी? दुमका पुलिस दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments