Ranchi: राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ऑफिसियल ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा है कि झारखंड में प्रतिदिन औसतन 5 लोगों की हत्या हो रही है। SCRB द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर महीने तक के बीच 1400 लोगों की हत्या की जा चुकी है। सिर्फ आमलोग ही नहीं, बल्कि पुलिस पदाधिकारी, अधिवक्ता और जनप्रतिनिधि भी असमय मौत के घाट उतार दिये गये हैं।
‘‘CM हेमंत सोरेन नागरिकों की सुरक्षा में बुरी तरह विफल’’
मरांडी ने आगे लिखा है कि झारखंड में अपराध का ग्राफ चिंताजनक रूप से ऊपर चढ़ रहा है। विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखना राज्य सरकार की जिम्मेवारी है, लेकिन CM हेमंत सोरेन नागरिकों की सुरक्षा में बुरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में बढ़ता अपराध आमलोगों के जेहन में खौफ पैदा कर रहा है। अगर तुरंत ठोस कदम नहीं उठाये गये, तो राज्य की स्थिति और भयावह हो सकती है। BJP प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।
झारखंड में प्रतिदिन औसतन 5 लोगों की हत्या हो रही है।
SCRB द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, इस वर्ष जनवरी से अक्तुबर तक के बीच 1400 लोगों की हत्या की जा चुकी है। इस दौरान सिर्फ आमलोग ही नहीं बल्कि पुलिस अधिकारी, अधिवक्ता और जनप्रतिनिधि भी असमय मौत के घाट उतार दिए गए हैं।
झारखंड… pic.twitter.com/5G0jnlKFfP
— Babulal Marandi (@yourBabulal) December 30, 2024
Read More : भ्रामक खबरों पर बिफरे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, सचिव को दिया जांच का आदेश
Read More : कैमरून में फंसे झारखंड के 11 प्रवासी मजदूरों की वतन वापसी, एयरपोर्ट पर स्वागत
Read More : नक्सली संगठन टीपीसी ने इस कंपनी को दी चेतावनी
Read More : निलंबित IAS पूजा सिंघल का वापस हो सकता है निलंबन, कमेटी कर रही विचार
Read More : 1 जनवरी को बाबा बैद्यनाथ के शीर्घ दर्शन के लिये चुकानी होगी दोगुनी कीमत