Gumla (Shiwam Keshri, Chainpur) : घर में रखे भरठुआ बंदूख से गोली चली और आठ साल की बच्ची जख्मी हो गयी। उसके पेट में गोली का छर्रा लग गया। जख्मी बच्ची की पहचान स्व. विशु उरांव की बेटी के तौर पर की गयी है। उसका घर कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के सकरा गांव के पहाड़ टोली में है। घटना आज यानी गुरुवार को दिन के करीब 11 बजे हुयी। छर्रा लगने के बाद घरवाले जल्दबाजी में जख्मी बच्ची को लेकर गुमला के एक निजी अस्पताल में ले गये। गंभीर हालत को देखते हुये बच्ची को रिम्स रेफर कर दिया गया।
इधर, घटना की फैली खबर पुलिस तक पहुंची। मिली सूचना पर पुलिस जख्मी बच्ची के घर पर पहुंची और बंदूक बरामद कर ली। बंदूक कैसे चली? इस बात का खुलासा खबर लिखे जाने तक नहीं किया जा सका था। पुलिस ने इस घटना को लेकर लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर मदद मिल सके। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और पुलिस ने पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी है।
Read More : CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा
Read More : रात के अंधेरे में फूंक डाला तीन हाईवा
Read More : भयंकर आग में 50 झोपड़ियां खाक, जानिये कहां
Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल
Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज