Ranchi : IPS अजय कुमार सिंह को फिर से झारखंड का DGP बनाया गया है। संबंधित अधिसूचना गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी कर दी गयी है। वहीं, कार्यवाहक DGP अनुराग गुप्ता को पदमुक्त कर दिया गया है। बता दें कि अनुराग गुप्ता को DGP के पद से हटाने के लिये ECI यानी भारत के निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था। अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद से तत्काल प्रभाव से हटाकर कैडर में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजी स्तर के अधिकारी को प्रभार सौंपने का निर्देश दिया गया था। निर्वाचन आयोग के निर्देश का पालन करते हुए राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से अनुराग गुप्ता को पद से विमुक्त करते हुए अजय कुमार सिंह को राज्य के डीजीपी का प्रभार सौंपा है।
Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर
Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया
Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!
Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !
Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या