Garhwa : गढ़वा के रंका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए अद्याशंकर पांडेय को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का स्वास्थ्य प्रतिनिधि बनाया है। इसकी प्रतिलिपि सिविल सर्जन गढ़वा पुलिस कप्तान और रंका एवं गढ़वा के SDO को भी भेज दी गयी है।
मौके पर भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी बैठक में मेरे गैर हाजिरी में शामिल होंगे। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए काम करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित समस्या का समाधान हो सके इसके लिए स्वास्थ्य प्रतिनिधि अद्याशंकर पांडेय काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अद्याशंकर पांडेय का स्वास्थ्य व्यवस्था से वर्षों से जुड़ाव रहा है, जिसका लाभ लोगों को मिलेगा।
वहीं मौके पर नवनियुक्त स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि अद्याशंकर पांडेय ने कहा कि विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने जो भरोसा विश्वास मेरे ऊपर जताया है उसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार एवं लोगों के लिए काम करने का भरपूर प्रयास करुंगा। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे विकास तिवारी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
Read More : CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा
Read More : रात के अंधेरे में फूंक डाला तीन हाईवा
Read More : भयंकर आग में 50 झोपड़ियां खाक, जानिये कहां
Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल
Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज