Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeCrimeBreaking! राजधानी रांची में स्कूली छात्रा से छेड़खानी का आरोपी Arrest

Breaking! राजधानी रांची में स्कूली छात्रा से छेड़खानी का आरोपी Arrest

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: राजधानी रांची में स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोपी को पुलिस ने Arrest कर लिया है। आरोपी फिरोज अली की गिरफ्तारी रविवार की रात लोअर बाजार थाना क्षेत्र से हुई है। बता दें कि बीते 12 दिसंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार में स्कूल जा रही चार छात्राओं के साथ आरोपी ने छेड़खानी की थी। स्कूटी सवार आरोपी मनचले ने छात्रा के शरीर को छूने की भी कोशिश की थी। इसका वीडियो पास में लगे एक cctv कैमरे में कैद हो गया था। इस घटना के बाद छात्राओं में दहशत व्याप्त था और स्कूल आने जाने में भी उन्हें डर लग रहा था।

Breaking! Accused of molesting schoolgirls arrested in capital Ranchi
Firoz Ali, accused of molesting schoolgirls, is in the custody

CM हेमंत सोरेन ने आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी का दिया था निर्देश

इस घटना के बाद स्कूली छात्राओं और समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त था। सभी आरोपी को चिह्नित कर उसकी अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस बीच 14 दिसंबर को CM हेमंत सोरेन ने पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया था कि आरोपी को चिह्नित कर उसकी अविलंब गिरफ्तारी की जाए। उसी दिन आरोपी की शिनाख्त भी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं आरोपी की उस स्कूटी को भी बरामद कर लिया था, जिस पर सवार होकर उसने छात्राओं के साथ छेड़खानी की थी। हालांकि, आरोपी फिरोज गिरफ्त से बाहर चल रहा था। इसके बाद आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। इतना ही नहीं, पुलिस ने आरोपी फिरोज अली की सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा भी की थी।

Read More : राजधानी में अपराधी बेलगाम, जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्‍या

Read More : झारखंड में मंईयां योजना हिट होने के बाद बिहार में तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

Read More : डीपीएस बोकारो के अनुराग गौतम बने UPSC IES टॉपर

Read More : शीत लहर की चपेट में झारखंड, कई जिलों में COLD WAVE का येलो अलर्ट

Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्‍लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments