Dhanbad: झारखंड के Governor संतोष कुमार गंगवार ने आज धनबाद में आयोजित ABVP झारखंड की रजत जयंती प्रदेश अधिवेशन में युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन कई ऐतिहासिक संदर्भों से प्रेरणादायी है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती तथा एबीवीपी के शिल्पकार प्राध्यापक यशवंत राव केलकर के शताब्दी वर्ष के दौरान यह अधिवेशन झारखंड के युवाओं को नई ऊर्जा और संकल्प का संदेश देता है।
अटल सरकार में झारखंड गठन के पक्ष में की थी Voting
इस अवसर पर झारखंड की स्थापना के रजत वर्ष का उल्लेख करते हुए Governor ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के झारखंड राज्य निर्माण में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राज्य गठन संबंधी विधेयक संसद में लाया गया था, तो वे अटल जी की सरकार में मंत्रिपरिषद के सदस्य थे और सांसद के रूप में उन्होंने राज्य के गठन के पक्ष में मत दिया था। Governor ने झारखंड के 82 हजार से अधिक युवाओं के ABVP से जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संख्या मात्र आंकड़ा नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं की ऊर्जा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि झारखंड को शिक्षा, रोजगार, खेल, नवाचार तथा सांस्कृतिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए अपना योगदान दें।
PM मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को साकार करें
अपने संबोधन के दौरान Governor ने स्वामी विवेकानंद के विचार ‘उठो, जागो और तब तक न रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’ का उल्लेख करते हुए युवाओं को निरंतर प्रयास और समर्पण का महत्व समझाया। उन्होंने ABVP की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की सराहना की। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि PM नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत @2047’ के विजन को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : फ्लाईओवर निर्माण के लिए 7 जनवरी से 10 दिनों का रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द
Read More : निलंबित IAS अफसर छवि रंजन के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब
Read More : मंईयां सम्मान समारोह 6 को, 56 लाख महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये
Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’