Thursday, April 10, 2025
spot_img
HomeNationalAAP ने जारी की Candidates की फाइनल लिस्ट

AAP ने जारी की Candidates की फाइनल लिस्ट

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Delhi : आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी व अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में 38 नामों की घोषणा की गई है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल है।

नई दिल्ली से एक बार फिर अरविंद केजरीवाल मैदान में उतरे हैं। साथ ही, दो सीट पर फेरबदल किया गया है। इसमें कस्तूरबा नगर से मौजूदा विधायक मदन लाल का टिकट काट कर भाजपा से आप में शामिल हुए रमेश पहलवान को टिकट दिया है। साथ ही, उत्तम नगर से मौजूदा विधायक नरेश बालियान की पत्नी को पोश बालियान को मौका दिया है। इसके अलावा पांच मुस्लिम समुदाय से उम्मीदवार उतारे हैं। 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। यानी 15 फीसदी महिलाओं को जगह दी है। अब आप ने 70 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी ने पहली सूची में 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया था। वहीं, दूसरी सूची में 20 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए। पार्टी ने अपनी तीसरी सूची में एक नाम की घोषणा की थी।

सीएम आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। ओखला से अमानतुल्लाह खान को टिकट मिला है। मालवीय नगर से सोमनाथ भारती को उतारा गया है। ग्रैटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज प्रत्याशी हैं। बाबरपुर से मंत्री गोपाल राय और तिलक नगर से जरनैल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। सत्येन्द्र कुमार जैन शकूर बस्ती से, मुकेश कुमार अहलावत सुल्तानपुर माजरा से, रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से, सोम दत्त सदर बाजार से चुनाव लडेंगे।

बता दें कि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। जिसकी तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे जोश में काम कर रही है। अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी हुआ नहीं है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा के खाते में 8 सीटें गई थीं, जबकि कांग्रेस के हाथ खाली रहे थे।

Read More : राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम : CM हेमंत

Read More : JPSC अध्‍यक्ष पद पर जल्‍द से जल्‍द नियुक्ति करे सरकार : हाईकोर्ट

Read More : JSSC CGL परीक्षा परिणाम के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र

Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्‍लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट

Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments