Patna : एक जवान लड़के को उसकी मां के आखों के सामने ही गोली मार दी गयी। मौके पर ही उस लड़के ने दम तोड़ दिया। इस दुस्साहसिक वारदात को पटना के दानापुर के भट्टा रोड में अंजाम दिया गया। मृतक की शिनाख्त चंदन कुमार के तौर पर की गयी।
मारे गये चंदन कुमार की मां मुनि देवी के अनुसार बीते सोमवार की रात मां-बेटे बाइक पर सवार हो एक शादी समारोह से लौट रहे थे। घर पहुंचने से कुछ दूर पहले ही बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। बाइक पर मुकेश और उसका एक साथी सवार था। दोनों चंदन की बाइक की तलाशी लेने लगे। इल्जाम है कि प्रतिरोध करने पर मुकेश ने चंदन के सीने में गोली दाग दी और फरार हो गये। मौके पर ही चंदन ने दम तोड़ दिया। मृतक की मां ने बताया कि मुकेश ने ऐसा क्यों किया, इसका जवाब उनके पास नहीं है। हालांकि दोनों के बीच कोई लफड़ा-झगड़ा नहीं था।
इधर, दानापुर थानेदार प्रशांत कुमार भारद्वाज ने मीडिया को बताया कि ‘आपसी विवाद का मामला लग रहा है। हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया है।
Read More : झारखंड में 33 नवनिर्वाचित विधायक ग्रेजुएट, 12 पीजी और 5 पीएचडीधारी
Read More : झारखंड में 33 नवनिर्वाचित विधायक ग्रेजुएट, 12 पीजी और 5 पीएचडीधारी
Read More : तानाशाही की सरकार हमारे पैसे देने में आनाकानी करेगी तो… JMM
Read More : भारत ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकॉर्ड
Read More : CBSE ने जारी किया 10th-12th BOARD EXAM का टाइम टेबल