Thursday, March 20, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandघर के बाहर खड़े शख्स को मा'री गो'ली, फिर...

घर के बाहर खड़े शख्स को मा’री गो’ली, फिर…

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Palamu : बाइक सवार दो अपराधियों ने एक शख्स को दिनदहाड़े गोली मार दी। करीब 30 साल के सद्दाम को बांह में गोली लगी। सद्दाम को लोगी मारने के बाद हमलावर वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। लहूलुहान सद्दाम को जल्दबाजी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुस्साहसिक वारदात को पलामू के जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल नदी किनारे कसाब मोहल्ला में अंजाम दिया गया। बताया गया कि जख्मी सद्दाम दागी किस्म का युवक है। मेदिनीनगर की शास्त्री नगर निवासी नमिता देवी मर्डर केस में जेल जा चुका है। सद्दीक चौक से सटे एक दुकान में दिनदहाड़े नमिता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इधर, वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गयी है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
जख्मी सद्दाम की पत्नी ने मीडिया को बताया कि उसके शौहर सद्दाम कुरेशी अपने नौ माह के बच्चे को गोद में लिये घर के बाहर धूप में खड़े थे। वह कमरे में अंदर मोजा लेने अंदर गयी थी। इसी दरम्यान बाइक से दो बदमाश पहुंचे और गोली चलाकर भाग निकले।जख्मी सद्दाम की पत्नी ने मिंटू रंगसाज और साबिर रंगसाज पर गोली मारने का इल्जाम लगाया है।

उसने बताया कि दोनों गढ़वा के रहने वाले हैं। दोनों छोटू रंगसाज मर्डर केस में शामिल थे। छोटू की हत्या रांची में दिनदहाड़े कर दी गयी थी।

Read More : CM हेमंत ने की पहल, परदेश से लौटेंगे झारखंड के 50 कामगार

Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्‍लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट

Read More : रांची नगर निगम हुआ रेस, 34 रूफटॉप संचालकों पर होगी कार्रवाई

Read More : कुख्यात मयंक सिंह के नाम का पोस्ट वायरल… देखें

Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments