Ranchi : राजधानी रांची के रिंची अस्पताल में आज भोरे-भोर बवाल हो गया। एक प्रसूता की मौत के बाद आज अस्पताल में उनके परिजनों द्वारा खूब हंगामा किया गया। मिली जानकारी के अनुसार डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत हो गयी जबकि बच्चे को बचा लिया गया। घटना के बाद प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है की डॉक्टर द्वारा लापरवाही बरते जाने के कारण प्रसूता की मौत हो गयी है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक प्रसूता के परिजनों द्वारा अस्पताल में हंगामा किया जा रहा था….
Read More : राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम : CM हेमंत
Read More : JPSC अध्यक्ष पद पर जल्द से जल्द नियुक्ति करे सरकार : हाईकोर्ट
Read More : JSSC CGL परीक्षा परिणाम के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र
Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट
Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम