Tuesday, April 8, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandCM हेमंत सोरेन से मिला पत्रकारों का दल, पत्रकारों की समस्याओं पर हुई...

CM हेमंत सोरेन से मिला पत्रकारों का दल, पत्रकारों की समस्याओं पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi: रांची के पत्रकारों के एक शिष्टमंडल ने आज शाम CM हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके दोबारा चुने जाने पर बधाई देने के साथ-साथ उनकी अगली सरकार के लिए भी शुभकामनाएं दी गयी। इस दौरान एक संक्षिप्त और अनौपचारिक चर्चा में उनसे पत्रकारों के द्वारा भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी आमंत्रित किया गया। CM ने अपनी सहमति भी दी। वहीं, उनसे पत्रकारों की समस्याओं के मुद्दे पर चर्चा की गयी। अपनी व्यस्तताओं के बीच भी श्री सोरेन ने पत्रकारों की समस्याओं को विस्तार से सुनने के बाद इस पर पूरा ध्यान देते हुए समाधान का आश्वासन दिया। CM हेमंत सोरेन से मिलने वालों में प्रेस क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, सचिव अमरकांत, जावेद अंसारी के अलावा प्रेस क्लब ऑफ रांची के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, शिव कुमार अग्रवाल, रतन लाल, जगदीश सिंह अमृत, नित्यानंद शुक्ला, शकील अख्तर, मनीष सिंह, विवेक पांडेय, रमाकांत दुबे, सुनील चौधरी और रजत कुमार गुप्ता शामिल थे।

Read More : झारखंड में 33 नवनिर्वाचित विधायक ग्रेजुएट, 12 पीजी और 5 पीएचडीधारी

Read More : झारखंड में 33 नवनिर्वाचित विधायक ग्रेजुएट, 12 पीजी और 5 पीएचडीधारी

Read More : तानाशाही की सरकार हमारे पैसे देने में आनाकानी करेगी तो… JMM

Read More : भारत ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकॉर्ड

Read More : CBSE ने जारी किया 10th-12th BOARD EXAM का टाइम टेबल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments