Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दस नवंबर के प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। मोदी के चुनावी दौरे के मद्देनजर शुक्रवार को एसपीजी की टीम भी रांची पहुंच गई है। प्रधानमंत्री अपने झारखंड दौरे के क्रम में राजधानी रांची में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी का रोड शो कार्यक्रम ओटीसी ग्राउंड से रातू रोड चौक तक होगा। दूसरी ओर, रांची पुलिस भी पीएम मोदी के आगमन और रोड शो को लेकर अलर्ट मोड में आ गयी है। पुलिस सुरक्षा के तगड़े इंतजाम करने में जुटी है। ढाई किलोमीटर तक होने वाले इस रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक ना हो, इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं। रांची प्रक्षेत्र के DIG अनूप बिरथरे, SSP चंदन कुमार सिन्हा, सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय सहित कई पुलिस अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इधर रांची सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पीएम के झारखंड दौरे को लेकर जानकारी साझा की है। सांसद ने क्या कुछ कहा… देखिये
PM दौरे को लेकर अलर्ट मोड में रांची पुलिस, सांसद बोले- मोदी के दिल में बसता है झारखंड
By KML
0
3
WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
RELATED ARTICLES