Friday, April 11, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandबागी हो चले कमलेश राम अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, क्या बोले... देखिये

बागी हो चले कमलेश राम अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, क्या बोले… देखिये

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : BJP से बागी हो चले कमलेश राम को मना लिया गया। उन्हें असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा मनाने में कामयाब रहे। कमलेश राम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने कांके विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था। कमलेश राम ने आज भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि वह वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं क्योंकि उनके लिये राष्ट्र और भारतीय जनता पार्टी सर्वोपरि है। कमलेश राम ने बताया कि बीते कल हिमंत बिस्वा सरमा उनके घर आये थे। मैंने उनका सत्कार किया। उनसे बातचीत हुई। हम सब एक ही मिशन में निकले हैं। हेमंत सरकार को हटाकर एक अच्छी सरकार देने के लिए निकले हैं। झारखंड को बचाना है, तो बिखरना नहीं है। मैं चुनाव लड़ना चाहता था लेकिन कभी-कभी राष्ट्र को देखते हुये व्यक्तिगत सोच को पीछे रखना पड़ता है। मैंने अब तक भाजपा के खिलाफ कुछ नहीं बोला। ना ही मैंने इस्तीफा दिया था। भाजपा ही राज्य को संभाल सकती है। सुनें और क्या क्या बोल गये कमलेश राम…

Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर

Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया

Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!

Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !

Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments