Monday, April 7, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandVirtual तकनीक के जरिये लोगों को किया जायेगा जागरूक : DC

Virtual तकनीक के जरिये लोगों को किया जायेगा जागरूक : DC

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर रांची जिला में स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज यानि 22 अक्टूबर 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-उपायुक्त, रांची वरुण रंजन ने राजधानी रांची के मोरहाबादी में स्थित आर्यभट्ट सभागार के परिसर से एलईडी (वर्चुअल रियलिटी) वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मौके पर वरुण रंजन ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी सुनिश्चित कराई जा रही है। साथ ही मतदाताओं को जागरुक भी किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज डिजिटल वैन को रवाना किया गया है, जो 7 विधानसभा क्षेत्रों में घूम कर गांव, कस्बों, टोलों में जाकर वर्चुअल तकनीक के जरिए लोगों को मतदान और चुनावी प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, परीक्ष्यमान सहायक दण्डाधिकारी सह सहायक समाहर्ता, रांची, आदित्य पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय एवं अन्य उपस्थित रहे।

Read More : 

Read More : 

Read More : 

Read More : BJP ने जारी की पहली लिस्ट, रांची सीट किसके नाम… जानें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments