Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सरहुल पर्व का उल्लास नजर आया। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पारंपरिक परिधान में विधानसभा पहुंचीं और अपने पहनावे से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरहुल पर्व के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कैबिनेट के अन्य मंत्रियों, पक्ष और विपक्ष के विधायकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।
इस मौके पर मंत्री तिर्की ने कहा, “प्रकृति पर्व सरहुल के आगमन का अहसास राजधानी रांची में लगे सरना झंडों से हो रहा है। हर ओर सरहुल का उल्लास है। यह पर्व हमारी सभ्यता, परंपरा और संस्कृति को मजबूत करता है। ऐसे में अपनों के साथ खुशियां साझा करना और शुभकामनाएं देना जरूरी है।”
गौरतलब है कि सरहुल झारखंड के आदिवासी समुदाय का प्रमुख पर्व है, जो प्रकृति की आराधना का प्रतीक है। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सरहुल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
Read More :- एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम’ में छात्रों, प्रोफेशनल्स और गृहिणियों ने सीखे करियर संवारने के गुर
Read More :- हाउस अरेस्ट का आरोप, विधायक बोले – पुलिस अभिरक्षा में लाया गया विधानसभा
Read More :- अनिल टाइगर हत्याकांड: झारखंड बंद के दौरान रांची में उबाल, सड़कों पर BJP का हल्लाबोल