Tuesday, April 1, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandहजारीबाग हिंसा: दो गुटों में झड़प, 10 नामजद और 200 अज्ञात लोगों...

हजारीबाग हिंसा: दो गुटों में झड़प, 10 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग जिले में रविवार को आपत्तिजनक गाना बजाने को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को हालात काबू में करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना में दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसमें पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया गया।

घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। झारखंड सरकार में मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया कि हिंसा में शामिल दोनों पक्षों के 5-5 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद का सरकार पर हमला

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मंथन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में माफियाओं का राज चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला और बालू की लूट धड़ल्ले से हो रही है और कांग्रेस नेताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा, “सरकार कांग्रेस के समर्थन से चल रही है, लेकिन कांग्रेस नेताओं का कोई काम नहीं हो रहा है।”

बीजेपी पर दंगा कराने का आरोप

हजारीबाग हिंसा को लेकर योगेंद्र प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “यह दंगा बीजेपी का कराया हुआ खेल है। यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसमें बीजेपी शामिल है।”

बजरंग दल ने दी कड़ी चेतावनी

इस घटना के बाद बजरंग दल झारखंड प्रदेश के संयोजक रंगनाथ महतो ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अब वक्त आ गया है कि हिंदुओं को भी धर्मयोद्धा बनकर जिहादियों को ईंट का जवाब पत्थर से देना होगा। उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “यह देश हमारा है, पर्व हमारे हैं और हम ही अपने पर्व-त्योहार शांति से नहीं मना सकते। जब से वर्तमान जिहादी सरकार झारखंड में बनी है, तब से लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि किसी की भी हत्या कर देना आम बात हो गई है। “अगर झारखंड सरकार समय रहते स्थिति को नियंत्रित नहीं करती है, तो रामनवमी आंदोलन का रूप ले लेगी, जिसका परिणाम विनाशकारी होगा।” बजरंग दल ने सरकार से दोषियों पर बुलडोजर नीति अपनाने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे टिट फॉर टैट” (ईंट का जवाब पत्थर से) की नीति अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे।

हटिया विधायक ने की निष्पक्ष जांच की मांग

भाजपा विधायक नवीन जयसवाल ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इस हिंसा में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पत्थरबाजी करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।” उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

शहर में तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

हिंसा के बाद हजारीबाग में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है ताकि अफवाहों पर लगाम लगाई जा सके। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।

Read More :- जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामला: हाईकोर्ट ने रिजल्ट प्रकाशन पर लगी रोक हटाने से किया इनकार

Read More :- रांची: ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, 20 लाख के गहने लेकर फरार हुए बदमाश

Read More :- हजारीबाग घटना पर भाजपा का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने की सख्त कार्रवाई की मांग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments