Ranchi: रांची के खलाड़ी थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी कर अपराधियों ने करीब 20 लाख रुपये के गहने उड़ा लिए। घटना मंगलवार रात की है, जब अज्ञात बदमाशों ने सोनी ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। वारदात का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पहले भी हो चुकी है लूट
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दुकान में पहले भी हथियार के बल पर लूट की वारदात हो चुकी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने इलाके में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
व्यापारियों में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
Read More :- हजारीबाग घटना पर भाजपा का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Read More :- धनबाद विधायक के आरोप पर सरकार का पलटवार, कहा- बिना सबूत लगाए जा रहे झूठे आरोप
Read More :- संजय कुमार चौधरी, निर्गुण महतो एवं शशिभूषण सिंह पुनः बने जेसीसी सदस्य