Wednesday, March 19, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandभाजपा में शामिल हुए झामुमो-कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता

भाजपा में शामिल हुए झामुमो-कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को झामुमो और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। नागेश्वर पासवान के नेतृत्व में इन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने सभी को ऑनलाइन सदस्यता दिलाई।

कर्मवीर सिंह बोले – भाजपा ही सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी पार्टी

इस अवसर पर आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो भारत के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का सपना साकार हो रहा है। भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण में जुटी है।

भाजपा सबको साथ लेकर बढ़ रही है:
कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा जाति और क्षेत्र की राजनीति से ऊपर उठकर सबको साथ लेकर चलने वाली सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी पार्टी है। पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करते हुए सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर आगे बढ़ रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा केवल देश ही नहीं, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसका कार्यकर्ता बनना सौभाग्य की बात है। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मिलन समारोह में कई नेता रहे मौजूद:
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, आरती कुजूर, राफिया नाज, अनिल टाइगर समेत कई अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments