Thursday, March 13, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandझारखंड में तेजी से चढ़ रहा पारा, 5 दिनों में 3 से...

झारखंड में तेजी से चढ़ रहा पारा, 5 दिनों में 3 से 5°C तक बढ़ेगा तापमान

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। हर जिले में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस बार होली के दिन भी गर्मी महसूस होगी। मार्च महीने की शुरुआत में ही राज्य के 6 जिलों का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस (°C) तक पहुंच चुका है। मौसम केंद्र, रांची के अुनसार, अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5°C की वृद्धि का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। वहीं, सबसे अधिक तापमान पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 38.3°C और सबसे कम न्‍यूनतम तापमान लोहरदगा में 14.1°C दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में 2°C तक बदलाव का पूर्वानुमान है। वहीं, बुधवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34°C और न्‍यूनतम तापमान 20°C दर्ज किया गया।

15, 16 व 17 मार्च को कुछ भागों में हिट वेव की चेतावनी

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार, झारखंड के जिलों में 13 मार्च को आसमान साफ और मौसम शुष्‍क रहेगा। वहीं, 14 व 15 को आसमान में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और मौसम शुष्‍क रहेगा। 16 व 17 मार्च को आसमान में बादल छाये रह सकते हैं और मेघ गर्जन भी हो सकता है। 18 मार्च को आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और मौसम शुष्‍क रहेगा। मौसम विभाग ने हिट वेव को लेकर भी चेतावनी जारी की है। 15 मार्च को राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी हिस्‍सों में कहीं-कहीं हिट वेव चल सकता है। वहीं, 16 व 17 मार्च को दक्षिण-पूर्वी भागों के अलावा उत्तर-पश्चिम भागों में गढवा और पलामू जिले में कहीं-कहीं हिट वेव की स्थिति देखने को मिल सकती है।

12 से 18 मार्च तक रांची में चलता रहेगा धूप-छांव का खेल

मौसम केंद्र, रांची के मौसम पूर्वानुमान अधिकारी के अनुसार, राजधानी रांची में 12 से 18 मार्च तक मौसम में बदलवाव देखने को मिल सकता है। 13 मार्च को दोपहर या शाम के समय आसमान साफ और मौसम शुष्‍क रहने का अनुमान है। वहीं, 14, 15 व 16 मार्च को आसमान में आंशिक बादल छाये रहने की आशंका है और मौसम शुष्‍क रहेगा। जबकि, 17 मार्च को आसमान में बादल छाये रहेंगे और गर्जन भी हो सकता है। वहीं, 18 मार्च को आसमान में आंशिक बादल छाये रहने के साथ मौसम शुष्‍क रहने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments