Wednesday, March 12, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandहोली से पहले झारखंड की महिलाओं को सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा...

होली से पहले झारखंड की महिलाओं को सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होली से पहले एक खास तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की कुल 7,500 रुपये की सहायता राशि एक साथ उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। इस आर्थिक मदद से राज्य की हजारों महिलाओं को राहत मिली है और उनके चेहरे पर खुशी झलक रही है।

महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई सम्मान राशि

महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा ट्रेजरी में बिल भेजे जाने के बाद यह राशि नोडल बैंकों के माध्यम से विभिन्न जिलों में ट्रांसफर की गई। इसके बाद लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे यह रकम जमा कर दी गई है।

IPRD की ओर से मिला संदेश

झारखंड सरकार के जनसंपर्क विभाग (IPRD) द्वारा लाभार्थी महिलाओं को इस सहायता राशि की जानकारी मोबाइल मैसेज के जरिए दी जा रही है। संदेश में लिखा गया है:

झारखंड में महिला दिवस के अवसर पर सभी माताओं को सम्मान राशि के रूप में पूरे 7,500 रुपये उनके बैंक खातों में भेजे गए हैं। अब होली के शुभ अवसर पर सभी माताएं अपने परिवार के साथ खुशियां मना सकेंगी और इस राशि का उपयोग अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में कर सकेंगी।”

होली से पहले मिली आर्थिक मदद, महिलाओं में खुशी

होली के पहले इस सहायता से झारखंड की महिलाओं में खुशी का माहौल है। कई महिलाओं ने सरकार का आभार जताया और कहा कि यह राशि उनके परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की बेहतरी के लिए योगदान दे सकें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments