Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandमहिला विधायकों ने की सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात, मिला अंतर्राष्ट्रीय महिला...

महिला विधायकों ने की सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात, मिला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का संदेश

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड विधानसभा की महिला विधायकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी महिला विधायकों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी उपस्थिति नारी शक्ति को मजबूती देती है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी के बिना देश, राज्य और समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

महिलाओं ने झारखंड का बढ़ाया मान

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर झारखंड की महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की बेटियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर झारखंड का नाम रोशन किया है। सरकार उनके उत्थान और सहयोग के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

इस दौरान मंत्री दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की, कल्पना सोरेन, डॉ. नीरा यादव, लुइस मरांडी, सविता महतो, रागिनी सिंह, ममता देवी, पूर्णिमा दास साहू, श्वेता सिंह और मंजू कुमारी उपस्थित रहीं।

महिला सशक्तिकरण पर जोर

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरकार महिला सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित करने के लिए तत्पर है और महिलाओं की भागीदारी से झारखंड को एक मजबूत राज्य बनाने का संकल्प लिया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments