Thursday, March 13, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandझारखंड में पहली बार नेता प्रतिपक्ष के बिना पेश होगा बजट :...

झारखंड में पहली बार नेता प्रतिपक्ष के बिना पेश होगा बजट : JMM

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड विधानसभा में 3 मार्च को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश होगा। बजट के एक दिन पहले JMM ने BJP पर जमकर निशाना साधा है। पार्टी के कैंप कार्यालय में रविवार को JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि यह पहली बार है, जब झारखंड में नेता प्रतिपक्ष के बिना बजट पेश होगा। सुप्रियो ने कहा कि अगर BJP को नेता प्रतिपक्ष नहीं मिल पा रहा है, तो सभी BJP विधायकों को सामूहिक इस्तीफा दे देना चाहिये।

लोकतंत्र को समाप्त करने का कार्य कर रही है BJP”

सुप्रियो भट्टाचार्य ने BJP पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह पार्टी लोकतंत्र को समाप्त करने का काम कर रही है। राज्य में कई ऐसी नियुक्तियां हैं, जिसमें विपक्ष के नेता के बिना चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं किया जा सकती है। उन्‍होंने दावा किया कि BJP राज्य के विकास में बाधा उत्पन्न करना चाह रही है, जो कि लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।

“BJP हि‍मंता बिस्व शर्मा को ही बना दे विपक्ष का नेता”

JMM महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने कहा कि BJP को अपने 21 विधायकों में कोई नेता ही नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में BJP असम के CM हि‍मंता बिस्व शर्मा को ही विपक्ष का नेता बना दे। क्योंकि, झारखंड के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

विकास में योगदान देने वाला थ्री-डी बजट होगा: सुप्रियो

3 मार्च को विधानसभा में पेश होने वाले बजट पर सुप्रियो ने कहा कि इस बार का बजट थ्री-डी होगा, जो कि राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने कहा कि थ्री-डी बजट से शिक्षा, रोजगार एवं औद्योगीकीकरण, स्वास्थ्य, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments