Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरिडीह जिले के जमुआ अंतर्गत बघेयडीह निवासी प्रिंस कुमार और कोडरमा जिले के मरकच्चो निवासी प्रिंस राणा के रूप में की गयी है। कोडरमा पुलिस ने प्रिंस कुमार को देवघर जिले के मधुपुर से और प्रिंस राणा को कर्नाटक के बेंगलुरु जिले से दबोचा गया। दोनों आरोपियों को कोडरमा लाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
‘JAC अपडेट सर’ व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुआ था प्रश्न पत्र
जानकारी के मुताबिक, ‘JAC अपडेट सर’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप हिन्दी और विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र वायरल हुआ था। प्रिंस राणा इस व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था। उसने क्यू आर कोड के माध्यम से खाते में 350 रुपये मंगाकर कई लोगों को प्रश्न पत्र बेचा था। वहीं, पेपर लीक में की भी भूमिका थी।
गिरिडीह के न्यू बरगंडा से भी 6 लोगों की हो चुगी है गिरफ्तारी
इससे पहले पुलिस ने गिरिडीह के न्यू बरगंडा स्थित एक मकान से 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। बता दें कि 10वीं बोर्ड परीक्षा के हिन्दी और विज्ञान विषय के पेपर लीक होने के बाद JAC ने दोनों विषयों की परीक्षाएं रद्द कर थी। दो दिन पूर्व ही दोनों विषयों की परीक्षाओं के लिए नई तारीख भी जारी की जा चुकी है।
Read More : मैट्रिक के हिन्दी और विज्ञान की परीक्षा दोबारा होगी, JAC ने जारी की तारीख