Thursday, March 13, 2025
spot_img
HomeEducationअंतर विद्यालय क्विज प्रतियोगिता में डीएवी गांधी नगर को पहला स्थान

अंतर विद्यालय क्विज प्रतियोगिता में डीएवी गांधी नगर को पहला स्थान

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: भारत के महान वैज्ञानिक सीबी रमण की जयंती के अवसर पर बीआईटी मेसरा में अंतर विद्यालय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डीएवी गांधी नगर की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में रांची के कई विद्यालयों के करीब 100 छात्रों ने भाग लिया था। डीएवी गांधीनगर की ओर से 11वीं की छात्रा श्रेया पलक, श्वेता झा, माही प्रिया और ईशा हसन ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में स्मृति और तर्क आधारित प्रश्न पूछे गए

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आईआईईआर के सेवानिवृत्त निदेशक प्रो. सुशांत कुमार दास गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना समेत कई गणमान्य उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में कई चरणों में विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। स्मृति और तर्क पर आधारित विविध प्रश्नों के उत्तर देने में गांधीनगर के विद्यार्थियों ने सर्वोच्च अंकों के साथ सफल हुए। प्रतियोगिता में जेवीएम श्यामली, डीएवी हेहल, स्प्रिंग डायल सहित कई विद्यालय के विद्यार्थी शामिल थे।

प्राचार्य और शिक्षकों ने छात्राओं को दी शुभकामनाएं

बच्चों की इस सफलता पर डीएवी गांधी नगर के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सफल छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में नया करने और जानने का स्पर्धाभाव उत्पन्न होता है। विद्यालय के निपुण और अनुभवी शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र शिक्षा के साथ खेलकूद, संगीत, समाज सेवा आदि शिक्षणेतर क्रियाकलापों में भी सफल हो रहे हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments