Ranchi: कांग्रेस नेता और झारखंड राबता हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मतलूब इमाम ने सड़क हादसे में घायल राज्यसभा सांसद महुआ माजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा है, “झारखंड मुक्ति मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री एवं झारखंड से राज्यसभा सांसद महुआ माझी एवं उनके परिवार के लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उनलोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अल्लाह उनलोगों को जल्द पूरी सेहत अता फर्माएं… आमीन।”
झारखंड मुक्ति मोर्चा की वरिष्ठ नेता एंव झारखंड से राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ मांझी जी एंव उन्के परिवार के लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं और उनलोगों का एलाज हस्पताल मे चल रहा है.. अल्लाह उनलोगों को जल्द पुरी सेहत अता फर्माएं आमीन।@mahuamajilive @INCJharkhand @JmmJharkhand pic.twitter.com/8XLWMS06Os
— Haji Matloob Imam (@MatloobImam) February 26, 2025
Read More : Big Breaking: वरीय IAS अफसर एल. ख्यांगते JPSC के नए अध्यक्ष बने
प्रयागराज महाकुंभ से लौटने के दौरान लातेहार में हुआ था हादसा
बता दें कि सांसद महुआ माजी बीते बुधवार तड़के सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। दरअसल महुआ माजी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद अपने बेटे और बहु के साथ कार से वापस रांची लौट रही थी। इसी क्रम में लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित होटवाग एनएच-75 के खुशबू ढाबा के पास उनकी कार की खड़ी ट्रक से भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में महुआ माजी महुआ माजी के बायें हाथ की हड्डी टूट गयी, जबकि सीने की पसली में भी हेयर क्रैक है। वहीं, बाकी लोग आंशिक रूप से चोटिल हुए। फिलहाल, उनका रांची के ऑर्किड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
Read More : झारखंड में गुटखा बैन, लेकिन प्रचार और बिक्री जारी, सरकार कितनी गंभीर?