Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeCrimeप्रयागराज से रांची आ रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, पांच घायल

प्रयागराज से रांची आ रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, पांच घायल

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Palamu: प्रयागराज में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार जारी है, और झारखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, प्रयागराज से घर लौटते वक्त श्रद्धालुओं के लिए एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पलामू के चौनपूर इलाके में एक स्कॉर्पियो भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु महाकुंभ से लौटकर अपने घरों की ओर बढ़ रहे थे। मृतक श्रद्धालु की पहचान शशांक शेखर के रूप में हुई है, जो रांची का निवासी था। घटना के समय श्रद्धालु महाकुंभ से लौटते हुए पलामू, गढ़वा, और सोनभद्र से होते हुए प्रयागराज से वापस जा रहे थे।
Read More : बांग्‍लादेश से आये आंतकी ने पाकुड़ में दी युवाओं को ट्रेनिंग, झारखंड एटीएस का अलर्ट

रांची आ रहे थे सभी श्रद्धालु

चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा के अनुसार, स्कॉर्पियो गाड़ी एक छोटी पुलिया से टकरा गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में घायल सभी श्रद्धालु रांची के निवासी हैं। उन्हें पहले मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, और बाद में गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन पलामू के लिए रवाना हो गए हैं, और शव का पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

Read More :  वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े के बीच तकरार, गुस्से में युवक ने लगा दी बुलेट में आग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments