Gumla : गुमला जिले के ग्राम खरका में “Gumla Satya Charitable & Welfare Trust” द्वारा “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और झारखंड के विभूतियों को सम्मानित करने के लिए किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करनी सेना विजेता वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर की। इसके बाद प्रसिद्ध गजल गायिका डॉ. मृणालिनी अखौरी ने “ऐ मेरे वतन के लोगों” गीत प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
Read More : बांग्लादेश से आये आंतकी ने पाकुड़ में दी युवाओं को ट्रेनिंग, झारखंड एटीएस का अलर्ट
विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विभूतियों को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। साहित्य, समाजसेवा और गायन के क्षेत्र में पद्मश्री मधु मंसुरी, पद्मश्री मुकुंद नायक, डॉ. शकुंतला मिश्रा सहित 22 लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं खेल जगत में कोच सयैद जुन्नू रैन, डॉ. प्रकाश राम, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी हर्षित राज, प्रियांशु तिर्की, क्रिकेटर विवेकानंद तिवारी सहित 16 खिलाड़ियों को सम्मान मिला। इसके साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में बी विजय मूर्ति, वेदांती शरण, परवाज खान, अश्विनी दास, अजय शर्मा सहित 15 पत्रकारों को उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
Read More : वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े के बीच तकरार, गुस्से में युवक ने लगा दी बुलेट में आग
झारखंड के सांस्कृतिक विरासत को भी दिया गया बढ़ावा
कार्यक्रम के आयोजकों में सत्या देवी (अध्यक्ष), अंकिता तिवारी (सचिव), शिल्पी तिवारी (उपाध्यक्ष) और उज्जवल तिवारी (कोषाध्यक्ष) शामिल थे। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार गौरव, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से ना केवल वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा दिया गया।
Read More : कांग्रेस के 9 राज्यों में किये सांगठनिक बदलाव, के. राजू झारखंड के नए प्रभारी