Ranchi: कांग्रेस ने देश भर के 11 राज्यों में सांगठनिक स्तर पर प्रदेश प्रभारी में बदलाव किये हैं। इस संबंध में शुक्रवार देर शाम पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से पत्र जारी कर दिया गया है। जारी पत्र के मुताबिक, झारखंड समेत आधा दर्जन से अधिक राज्यों के पार्टी प्रभारियों की नई सूची जारी की गई है। इसमें झारखंड राज्य का नाम भी शामिल है। जारी पत्र के अनुसार, के. राजू को झारखंड कांग्रेस का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले जम्मू कश्मीर के दूरी विधानसभा से कांग्रेस विधायक गुलाम अहमद मीर पार्टी के प्रदेश प्रभारी थे। बता दें कि कांग्रेस ने कुल 9 राज्यों के प्रदेश प्रभारी को बदला है। इसमें झारखंड के अलावा पंजाब, जम्मू कश्मीर व लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़, हरियाणा, तमिलनाडु व पुडुचेरी, ओडिशा, तेलंगाना, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम व नागालैंड और बिहार शामिल हैं।
कांग्रेस के 9 राज्यों में किये सांगठनिक बदलाव, के. राजू झारखंड के नए प्रभारी
Join Our WhatsApp ChannelJoin Now