Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandTraffic Update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था...

Traffic Update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही हैं। शाम करीब 4:30 बजे विशेष विमान से वे रांची एय़रपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से सड़क मार्ग होते हुए राष्ट्रपति का काफिला राजभवन के लिए प्रस्थान करेगा। वहीं राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद अगले दिन यानी 15 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे बीआईटी मेसरा जाएंगी। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तकनीकी संस्थान के प्लैटिनम जुबली समारोह में शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति वापस दिल्ली लौट जाएंगी। उनके इस दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं। रांची ट्रैफिक पुलिस ने 14 और 15 फरवरी के लिए नया ट्रैफिक रूट चार्ट जारी किया है।
Read More :गुमला में कृषि मंत्री के काफि‍ले के वाहनों की आपस में भिड़ंत, BDO समेत 5 घायल

14 फरवरी के लिए ट्रैफिक दिशा-निर्देश

  • सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
  • दोपहर 3 बजे से रात 7 बजे तक छोटे मालवाहन वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।
  • 3 से 6 बजे तक कांके, रातु, काठीटांड, दलादली, कटहल मोड़ की ओर जाने वाले वाहन मुख्य मार्गों जैसे मेन रोड, लालपुर रोड और कांटाटोली रोड से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
  • एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक और राजभवन मोड़ तक सड़क का उपयोग कम से कम करें।
  • कांके रोड, रातु रोड, कटहल मोड़ और काठीटांड की ओर से आने वाले वाहन कांके रिंग रोड, लालपुर चौक और कांटाटोली रोड से शहर में प्रवेश करेंगे।

Read More :JPSC का पिंड दान कर अभ्‍यर्थी बोले- मर चुका है JPSC, अब पुनर्जन्‍म का इंतजार

15
फरवरी के लिए ट्रैफिक दिशा-निर्देश

  • सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहेगा।
  • पलामू, गढ़वा, लातेहार और गुमला से आने वाले बड़े वाहन काठीटांड और तिलता चौक से रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
  • जमशेदपुर से आने वाले बड़े वाहन, जो पलामू की ओर जा रहे हैं, रामपुर रिंग रोड से बायें मुड़कर गंतव्य तक जाएंगे।
  • हजारीबाग से आने वाले बड़े वाहन, जो पलामू और गुमला की ओर जा रहे हैं, वे नेवरी रिंग रोड से बायें मुड़कर रामपुर चौक होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
  • पिठौरिया से आने वाले सभी बड़े वाहन कांके रिंग रोड से दायें मुड़कर अपने गंतव्य तक जाएंगे।
  • कांके से शहर में प्रवेश करने वाले सभी छोटे वाहन सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक रिंग रोड से होकर पिस्का मोड़ और पंड़रा से शहर में प्रवेश करेंगे।
  • रांची रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन मेन रोड, फ्लाईओवर, बहु बाजार से होते हुए जा सकते हैं।
  • सुबह 9:30 बजे से 1:30 बजे तक कांके रिंग रोड से नेवरी रिंग रोड तक सड़क का उपयोग कम से कम करें।
  • सुबह 9:30 बजे से 1:30 बजे तक नेवरी रिंग रोड से बीआईटी मोड तक सड़क का उपयोग कम से कम करें।

Read More : JAC Board : 14 को होने वाली की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा स्थगित, 4 मार्च को परीक्षा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments