Ranchi: झारखंड पुलिस सेवा के 38 डीएसपी को सीनियर डीएसपी रैंक में प्रोन्नति दी गई है। विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर इन्हें प्रोन्नति मिली है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, डीएसपी रैंक में प्रोन्नत हुए सभी 38 पदाधिकारी अपने वर्तमान पदस्थापन में ही सेवा जारी रखेंगे।
Read More : ईस्टर्न कमांड अलंकरण समारोह-2025: वीर जवानों का हुआ सम्मान, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
इन डीएसपी को सीनियर डीएसपी रैंक में मिली प्रोन्नति
मजरूल होदा (जैप-8, लेस्लीगंज, पलामू), अनूप कुमार बड़ाईक (आइटीएस, झारखंड), समीर कुमार तिर्की (लोहरदगा मुख्यालय), बचनदेव कुजूर (पटमदा), रजत मणिक बाखला (निरसा), सतीश चंद्र झा (जैप-3, गोविंदपुर, धनबाद), पुरुषोत्तम कुमार सिंह (बाघमारा), कुमार वेंकटेश्वर रमण (डीएसपी सिटी, रांची), प्रमोद कुमार केशरी (यातायात रांची), संदीप कुमार गुप्ता (आइआरबी-4 लातेहार), विकास चंद्र श्रीवास्तव (अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय), सुमित कुमार (सीसीआर, धनबाद), राजा कुमार मित्रा (जैप-5, देवघर), राज किशोर (विशेष शाखा, सीएम सुरक्षा), अजीत कुमार विमल (बरही), चंदन कुमार वत्स (रामगढ़ मुख्यालय), ज्ञान रंजन (झारखंड जगुआर), कौशर अली (मुख्यालय-2, गिरिडीह), अमर कुमार पांडेय (मुख्यालय-1, रांची), मनोज कुमार महतो (नाला, जामताड़ा), रणवीर सिंह (मुख्यालय, सिमडेगा), मनोज कुमार झा (लेसलीगंज, पांकी), अभिषेक कुमार (विशेष शाखा, एसआइबी), धीरेंद्र नारायण बंका (मुख्यालय-2, धनबाद), ओम प्रकाश तिवारी (जैप-2, टाटीसिल्वे), सुदर्शन कुमार आस्तिक (एसीबी), संजय कुमार-1 (एटीएस), विजय कुमार महतो (दुमका), संजीव कुमार बेसरा (सदर, रांची), अजय केरकेट्टा (किरीबुरू), जयदीप लकड़ा (मनोहरपुर), जीतवाहन उरांव (गिरिडीह), दिलीप खलखो (जैप-10, होटवार), सुनील कुमार रजवार (झारखंड जगुआर), आनंद ज्योति मिंज (झारखंड जगुआर), समीर कुमार सवैयां (सरायकेला), श्रद्धा केरकेट्टा (लोहरदगा) और दीपक कुमार-2 (झारखंड जगुआर)।
Read More : रांची एयरपोर्ट पर शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी को दी गयी श्रद्धांजलि