Mccluskieganj/ Ranchi : रांची के मैकलुस्कीगंज में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय संगठन विस्तार को लेकर आजसू पार्टी की अहम बैठक हुई। बैठक में पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने जिले में संगठन विस्तार की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान आजसू पार्टी के पदाधिकारियों ने संगठन को अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
Read More : गुमला के जमगई गांव में जल संकट ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत, ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर
प्रमंडल स्तरीय बैठक में कई अहम मुद्दों पर जोर
- ग्राम संगठन का गठन: संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने के लिए रणनीति बनाई गई। प्रत्येक प्रखंड में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया एवम प्रत्येक प्रखंड में प्रभारियों की नियुक्ति हुई।
- युवा संवाद कार्यक्रम: युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा युवाओ को पार्टी में दायित्व देने पे चर्चा हुई।
- नगर इकाई चुनाव: नगर इकाई के आगामी चुनावों की रणनीति पर गहन चर्चा हुई, जिससे संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित की जा सके।
- सोशल मीडिया टीम को सशक्त बनाना: डिजिटल प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया टीम के विस्तार एवं प्रशिक्षण पर बल दिया गया।
Read More : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 31 नक्सली ढेर, दो जवान शहीद
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में डॉ. देवशरण भगत, डोमन सिंह मुंडा, हसन अंसारी, प्रवीण प्रभाकर, राजेंद्र मेहता, निर्मला भगत, पार्वती देवी, रणजीत गंजू, संजय महतो, ओम प्रकाश भारती, आशुतोष तिवारी, नागेश्वर महतो, संजय मेहता, दिलीप नाथ साहू, अंजू देवी सहित पार्टी के प्रमुख नेता उपस्थित रहे। इस दौरान रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद थे।
Read More : रांची में 301 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 10 लेन की अत्याधुनिक सड़क