Ranchi: अंजुमन इस्लामिया, रांची ने CM हेमंत सोरेन से 14 फरवरी को शब-ए-बारात के दिन सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में अंजुमन इस्लामिया, रांची के अध्यक्ष मोख्तार अहमद ने CM को पत्र लिख कर आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि 14 फरवरी को मुसलमानों का पवित्र त्योहार शब-ए-बारात है। इस दिन इबादत के साथ रोजा भी रखा जाता है। इसलिये, इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि रांची के उपायुक्त को भी भेजी है।
Read More : कृषि क्षेत्र में उन्नति से झारखंड की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी: CM हेमंत सोरेन
कांग्रेस नेता हाजी मतलूब इमाम ने भी CM से गुजारिश की
कांग्रेस नेता और झारखंड राबता हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मतलूब इमाम ने भी शब-ए-बारात के दिन सार्वजनिक अवकाश की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर CM हेमंत सोरेन को टैग करते हुए लिखा है कि पड़ोसी राज्य बिहार के कैलेंडर में शब-ए-बारात को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में अंजुमन इस्लामिया की गुजारिश को स्वीकार करते हुए 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश दिया जाये।
मा. मुख्यमंत्री जी जोहार आज ही अंजुमन इस्लामिया के अनुरोध के साथ 14 फरवरी को शबे बराअत की छुट्टी संबंध आग्रह कीया है पडोसी राज्य बिहार में छुट्टी घोषित है अत:श्रीमान से सादर अनुरोध है कि अपने प्रदेश मे छुट्टी घोषित करने हेतू उचित आदेश देने की कृपा की जाए धन्यवाद।@HemantSorenJMM pic.twitter.com/cpicMS7LGf
— Haji Matloob Imam (@MatloobImam) February 8, 2025
Read More : BAU के वेटनरी कॉलेज में फैला बर्ड फ्लू, 150 मुर्गियां और दर्जन भर बटेर मरे