Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhand60 लाख क्विंटल धान खरीदारी का था लक्ष्‍य, अब तक 28.39% ही...

60 लाख क्विंटल धान खरीदारी का था लक्ष्‍य, अब तक 28.39% ही खरीदारी: बाबूलाल

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड BJP के प्रदेश अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में धान खरीद की वर्तमान स्थिति पर चिंता जतायी है। उन्‍होंने अपने ऑफि‍सियल ‘एक्‍स’ हैंडल पर लिखा है कि सरकार ने 60 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया था, उसमें से अब तक केवल 28.39% की ही खरीदारी हो पायी है। मरांडी ने धान क्रय केंद्रों पर गंभीर लापरवाही और कुप्रबंधन व्याप्त होना का भी दावा किया है।

Read More : 68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट की मेजबानी करेगा झारखंड, रांची में 10 से आयोजन

‘‘हेमंत सरकार की योजनाएं केवल कागज़ों तक ही सीमित’’

BJP प्रदेश अध्‍यक्ष ने आगे कहा है कि हेमंत सरकार की योजनाएं केवल कागज़ों तक सीमित हैं। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई गई योजनाएं धरातल पर पूरी तरह असफल साबित हो रही हैं। उन्‍होंने यह भी दावा किया है कि झारखंड के अधिकांश जिलों में धान खरीद की प्रक्रिया बेहद धीमी है। इसके कारण किसान मजबूरी में निजी व्यापारियों और बिचौलियों को कम दामों पर अपनी उपज बेचने के लिए विवश हो रहे हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति और बदतर होती जा रही है। मरांडी ने राज्‍य सरकार से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप किसानों का धान खरीद कर अतिशीघ्र उनका भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Read More : BAU के वेटनरी कॉलेज में फैला बर्ड फ्लू, 150 मुर्गियां और दर्जन भर बटेर मरे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments