Wednesday, March 12, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandBudget 2025: राजनीतिक महत्‍वकांक्षा के लिये चुनावी राज्‍यों पर फोकस: कांग्रेस

Budget 2025: राजनीतिक महत्‍वकांक्षा के लिये चुनावी राज्‍यों पर फोकस: कांग्रेस

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का आम बजट पेश किया। सत्ता पक्ष जहां Budget 2025 को आम आदमी और विकास का बजट बता रहा है, तो वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक महत्‍वकांक्षा को पूरा करने वाला बजट बता रहा है। साथ ही जिन राज्‍यों में चुनाव होने वाले हैं, वहां ज्‍यादा ध्‍यान दिया गया है। झारखंड कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि देश का अर्थव्यवस्था अभी धीमी है, ऐसे में लोगों की आय और नौकरियां कम हो जाती है। वहीं, GDP की वृद्धि दर पिछले 4 सालों में इस वर्ष सबसे न्यूनतम है। आर्थिक सर्वे में आने वाले वर्ष में भी GDP 6.3% से 6.8% तक ही रहने का अनुमान है।

Read More : Budget 2025: 12 लाख तक Tax Free, आसान भाषा में नये टैक्स रिजीम को समझिये

बढ़ती महंगाई को कम करने के लिये बजट में कुछ भी नहीं

कांग्रेस के मुख्‍य प्रदेश प्रवक्‍ता ने आगे कहा कि देश के आम बजट में बढ़ती महंगाई को कम करने के लिये कुछ भी नहीं है। वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा बजट भाषण में 12 लाख रुपये तक कोई टैक्‍स नहीं लगने की बात को पूरी तरह भ्रामक बताया। उन्‍होंने कहा कि आयकर की सीमा सिर्फ एक लाख तक बढ़ायी गयी है, जबकि 5 लाख तक छूट की उम्मीद की जा रही थी। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने यह भी कहा कि 130 करोड़ की आबादी वाले देश में सिर्फ 3.19 करोड़ लोग टैक्‍स देते हैं। ऐसे में इस बजट में ज्यादातर लोगों के हाथ कुछ भी नहीं लगा।

Read More : बजट 2025-26: मध्यम वर्ग और MSME सेक्टर को राहत, आयकर में बड़ी छूट

असंगठित क्षेत्र के अधिकांश दैनिक मजदूरों की आय घटी

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि देश में असंगठित क्षेत्र के अधिकांश दैनिक मजदूरों की आय घटी है। यह केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अनंत नागेश्वरन ने 31 जनवरी को पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा है। उन्होंने स्वीकार किया है कि प्रतिदिन कमाने वाले व्यक्ति की आय वर्ष 2017-18 से अभी कम हुई है। कांग्रेस के मुख्‍य प्रदेश प्रवक्‍ता ने यह भी दावा किया कि आम बजट भी अब राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए, इस बजट में चुनावी राज्यों को फोकस किया गया है और झारखंड की उपेक्षा की गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments