Ranchi: गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत के गांव में पहाड़िया जनजाति की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने का आरोप अनवर अंसारी नाम के युवक पर लगा है। मृतका की मां का आरोप है कि अनवर अंसारी उनके घर पर आया और जबरन उनकी बेटी को उठा कर ले गया। उसने उन्हें बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे दवा खिला कर मार दिया। इसके बाद आरोपी ने घर के पास बेटी की लाश फेंक दी। अब परिजन किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इधर इस घटना के बाद सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। BJP नेताओं द्वारा इस घटना को संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासी बहु-बेटियों के साथ बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा अत्याचार का मामला बताया जा रहा है।
. @HemantSorenJMM जी, झारखंड में आदिवासी बेटियों के बलात्कार और उनकी हत्या का सिलसिला कब रुकेगा?
महिलाओं को ₹2500 के सहायता की आड़ में आप आदिवासी बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार को नहीं छुपा सकते। यदि महिला सम्मान के नाम पर आपको वाहवाही लूटने का शौक है, तो आदिवासी बेटियों के… https://t.co/e1w4y001ni
— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 31, 2025
किशोरी को साथ रखना चाहता था आरोपी, कुछ दिनों से फोन पर हो रही थी बातचीत
मृतका की मां के मुताबिक, अनवर अंसारी और उनकी बेटी के बीच कुछ दिनों से फोन पर बात भी हो रही थी। अनवर उनकी बेटी को साथ रखना चाहता था, पर उनकी बेटी उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। वह अपने समुदाय के लड़के के साथ ही शादी करना चाहती थी। इसलिए, आरोपी जबरन उनकी बेटी को घर से उठा कर कर ले गया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, इस घटना के बाद गांव के आदिवासी समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस घटना को लेकर हर बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होने के साथ ही साथ मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
आदिवासी बेटियों के साथ दुष्कर्म और उनकी हत्या का सिलसिला कब रुकेगा: बाबूलाल मरांडी
झारखंड BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए सूबे की हेमंत सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने CM हेमंत सोरेन से सवाल किया है कि झारखंड में आदिवासी बेटियों के साथ दुष्कर्म और उनकी हत्या का सिलसिला कब रुकेगा? मरांडी ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा है, “महिलाओं को ₹2500 के सहायता की आड़ में आप आदिवासी बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार को नहीं छुपा सकते। यदि महिला सम्मान के नाम पर आपको वाहवाही लूटने का शौक है, तो आदिवासी बेटियों के हत्या की जिम्मेदारी भी आपके सिर माथे ही मढ़ी जाएगी।”
“पीड़ित परिजनों के पास जाकर उन्हें न्याय दिलाने की हिम्मत जुटाएं CM हेमंत सोरेन”
मरांडी ने CM हेमंत सोरेन से उनके क्षेत्र में घटी इस जघन्य घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा है, “पहले दिलदार अंसारी और शाहरुख ने बेटियों की हत्या की और अब अनवर अंसारी ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र की एक नाबालिग आदिवासी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। यूं तो आपको बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध से कोई लेना देना नहीं रहता, लेकिन यह शर्मनाक मामला आपके विधानसभा क्षेत्र का है, इसलिए यह आपका नैतिक कर्तव्य है कि पीड़ित परिजनों के पास जाकर उन्हें न्याय दिलाने की हिम्मत जुटाएं।”
संथाल परगना में आदिवासी लड़कियों के साथ दुष्कर्म आम बात हो गई है: निशिकांत दुबे
इस मामले पर गोड्डा के BJP सांसद निशिकांत दुबे ने भी CM हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है। सांसद दुबे ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा है, “हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट की यह घटना है। गोड्डा मेरा भी जिला है, कांग्रेस की नीतियों के कारण पूरा संथाल परगना बांग्लादेशी घुसपैठिया से भर चुका है। आदिवासी लड़कियों के साथ जबरन शादी, दुष्कर्म, जमीन हथियाना आम बात है। आदिवासी की संख्या 45 प्रतिशत से घटकर केवल 25 प्रतिशत रह गई है। जार्ज सोरोस, बंगलादेश के प्रधानमंत्री युनूस व कांग्रेस की तिकड़ी हमारा अस्तित्व समाप्त कर देगी।”
हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के विधानसभा क्षेत्र बरहेट की यह घटना है ।गोड्डा मेरा भी जिला है, कॉग्रेस के नीतियों के कारण पूरा संथालपरगना बांग्लादेशी घुसपैठिया से भर चुका है,आदिवासी लड़कियों के साथ जबरन शादी,बलात्कार,ज़मीन हथियाना आम बात है ।आदिवासी की संख्या 45 प्रतिशत से… pic.twitter.com/pAo25ygNV4
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) January 31, 2025