KhabarMantraLive: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रांची कॉलेज स्थित आर्यभट्ट सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड के गवर्नर संतोष कुमार गंगवार ने लोकसभा चुनाव 2024 और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गवर्नर ने क्या कहा
गवर्नर ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह मतदान करे। उन्होंने 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करें।
सम्मान समारोह के मुख्य बिंदु:
लोकसभा चुनाव 2024 और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
मतदान को नागरिक कर्तव्य बताते हुए युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील।
लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जागरूकता और भागीदारी पर जोर।
आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है या नहीं? चेक करने के लिए यहां क्लिक करें