Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandराज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रांची का शानदार प्रदर्शन, 11 स्वर्ण पदक जीते

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रांची का शानदार प्रदर्शन, 11 स्वर्ण पदक जीते

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

जमशेदपुर: झारखंड ताइक्वांडो संघ द्वारा 18 और 19 जनवरी 2025 को जमशेदपुर के राजस्थान भवन में आयोजित 24वीं सीनियर क्यूरूगी, 13वीं सीनियर पूमसे, 10वीं कैडेट क्यूरूगी और 9वीं कैडेट पूमसे राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रांची के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। रांची की टीम ने कुल 11 स्वर्ण, 1 रजत और 7 कांस्य पदक जीते। साथ ही, रांची को ‘बेस्ट डिसिप्लिन टीम’ का अवार्ड भी मिला।

रांची टीम की कप्तान मिथलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने हर वर्ग में अपनी ताकत दिखाई। कैडेट क्यूरूगी वर्ग में सिया शुक्ला ने अंडर 55 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कैडेट पूमसे वर्ग में गीताली रंजन सिंह, सिद्धिका राज और साक्षी श्री ने ग्रुप पूमसे में स्वर्ण पदक जीते।

सिनियर क्यूरूगी वर्ग में रांची की प्रियल कुमारी ने अंडर 53 किलोग्राम, रिद्धिमा सिंह ने अंडर 62 किलोग्राम और अंकिता कुमारी ने अंडर 67 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किए।

सिनियर पूमसे वर्ग में अंडर 30 इंडिविजुअल में चंदन कुमार और अनुज उरांव ने गोल्ड मेडल जीते। इसके साथ ही, मिलेनियम स्नेहल, आयुष राज और ईशान सिंह ने अंडर 30 टीम मेल में और ओवर 30 टीम मेल में एम मोदस्सर, अबिनास राम और अशोक कुमार दास ने गोल्ड मेडल जीते। ओवर 30 फीमेल में नेहा सिंह, सबा फरहीन खानम और प्रीतम कुमारी ने स्वर्ण पदक जीते।

साथ ही, श्रेया सिंह ने सीनियर महिला वर्ग में सिल्वर और आदर्श जैन, पी विशाल, श्रेया नंदा, आयुसी मानसी, सौम्य आनंद, सुनिधि श्रद्धा महतो और श्रेया ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। रांची के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि ने राज्य की ताइक्वांडो टीम का नाम रोशन किया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments